हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज हरिद्वार सीपीयू ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए, एक नाबालिक बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया आपको बता दें कि हर की पौड़ी में घूमने आए दिल्ली निवासी और उनका परिवार जिसमे एक नाबालिग बच्चा अपने परिवार से गुम हो गया था, सूचना मिलते ही सीपीयू भी वहां पहुंच गई, और सीपीयू ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए, उस नाबालिक बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया परिवार वालों ने सीपीयू का धन्यवाद किया, आपको बताते चलें कि सीपीयू ने कई बार ऐसे कार्य करें हैं जिसे सीपीयू को सैल्यूट किया गया है, आपको बता दें सीपीयू में तैनात एस०आई कलश शर्मा, संदीप तोमर एस०आई कॉन्स्टेबल जगदीप नेगी और मेहताब द्वारा आज 4.5.2019 को एक नाबालिग बच्चा जिसका नाम तनिष्क जो दिल्ली का रहने वाला है अपने मां बाप से हरकी पेडी में बिछड़ गया था, सीपीयू ने अपने कार्य को अंजाम देते हुए, उस बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया और उसके परिजनों ने सीपीयू का तहे दिल से धन्यवाद लिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours