हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आखिरकार चार दिन की जांच पड़ताल के बाद थाना पथरी पुलिस ने इक्कड़ खुर्द निवासी नौशाद अली पत्रकार पुत्र खलील अहमद की तहरीर पर फाइनेंसर तथा तीन अन्य के विरुद्ध मारपीट करने एवं गाली गलौज देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
देखें वीडियो: नौशाद अली पत्रकार ने क्या कहा
नौशाद अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया की उन्होंने फाइनेंस कंपनी से एक प्लैटिना मोटरसाइकिल किस्तों पर ले रखी है।
जिसकी कुछ किस्त देने के बाद घर में आर्थिक तंगी आ गई थी जिससे वह समय पर किस्त नहीं दे पाया था। नौशाद अली ने बताया कि किसी दौरान उसके नंबर पर किसी व्यक्ति ने उसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी इत्तेफाक से या कॉल रिकॉर्ड हो गई। जिसकी जानकारी पथरी पुलिस को देते हुए नौशाद अली ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस मामले में जांच करने की बात कहकर हिला हवेली करती रही। आखिर 4 दिन के बाद पथरी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया हैं। आपको बता दे कि नौशाद अली पत्रकार को फाइनेंसर द्वारा जान से मारने की धमकी देने के कारण पत्रकारों में रोष पनप रहा हैं आए दिन पत्रकारों पर जान से मारने की धमकी तथा उनका उत्पीड़न आम बात हो गई है। प्रशासन भी पत्रकारों को न्याय ना दिलाकर मामले को दबाने की कोशिश में लग जाता है। अपने हक की लड़ाई और इंसाफ के लिए स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट उत्तराखंड व मीडिया एसोसिएशन भारत सहारनपुर उत्तर प्रदेश के पत्रकार संगठने उच्च अधिकारियों से तुरंत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिसका संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पथरी थाना में फाइनेंसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने एक मुश्त होकर कहा कि पत्रकारों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहींं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पत्रकार पर किसी भी तरह का अत्याचार होता है तो पत्रकार संगठन सड़कों पर आकर इंसाफ के लिए मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण से शासन प्रशासन की होगी।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours