हरिद्वार की गूंज (24*7)
- (रजत चौहान) हरिद्वार। 12वीं का (सीबीएसई) परीक्षा परिणाम आते गायत्री विद्यापीठ के चेहरे खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को बधाई देने का तांता लगा रहा है। विद्यार्थी से लेकर अभिभावक व प्रधानाचार्य सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाये।
गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज का रिजल्ट इस वर्ष विगत वर्ष की तरह खुशी देने वाला रहा। विद्यापीठ के 7 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण हुए। इनमें कला संकाय की धारा शर्मा 97.6 प्रतिशत के साथ विद्यापीठ टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। सेना की वर्दी से प्रेरित धारा शर्मा देश की सुरक्षा में अपना कैरियर में संवारने की सपना संजो रही हैं। तो वहीं साइंस ग्रुप में सक्षम सिंह 95 प्रतिशत के साथ टॉपर व विद्यापीठ के द्वितीय टॉपर रहे। सक्षम कम्प्युटर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। तो वहीं दीपिका शर्मा (कॉमर्स) ने 94.4 प्रतिशत, इशान कश्यप (साइंस) ने 93.4 प्रतिशत, शिवम शर्मा (साइंस) ने 91.6 प्रतिशत, वैष्णवी शर्मा (साइंस) ने 91.4 प्रतिशत तथा ज्योतिर्मयी (साइंस) ने 90.4 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुए। स्पर्श (कला संकाय) ने 89.6 प्रतिशत, गंगोत्री काण्डपाल (साइंस) ने 89.4 प्रतिशत, मयंक (साइंस) ने 89.4 प्रतिशत, श्रेष्ठ गोस्वामी 88.2 प्रतिशत, मोनिका चौहान (साइंस) ने 87.6 प्रतिशत, प्रेरणा (कला संकाय) ने 85.2 प्रतिशत तथा वंशिका नेगी (कॉमर्स) ने 85 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुए। गायत्री विद्यापीठ के अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी ने बच्चों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यापीठ के प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष गायत्री विद्यापीठ से 98 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिये। इसमें एक छात्र स्वास्थ्य की वजह से परीक्षा नहीं दे पाये। 77 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कई बच्चों ने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर अच्छे अंक प्राप्त किये हैं। विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या सहित सभी शिक्षकों ने भी बच्चों को बधाई दीं।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours