हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव रानी माजरा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जिलाधिकारी दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया, जिलाधिकारी दीपक रावत ने विद्यालय में दी जाने वाली व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में अंग्रेजी के अध्यापक सुभाष सैनी अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोकने के साथ साथ स्पष्टीकरण के निर्देश भी दिए गए। तो वही छात्र-छात्राओं से जिलाधिकारी दीपक रावत ने डिक्शनरी में शब्दों के अर्थ को खोजने का तरीका पूछा। 
                        देखें वीडियो
कक्षा 8 और कक्षा 9 के बच्चों से जिज्ञासा परक प्रशन भी पूछे गये। जिलाधिकारी दीपक रावत द्वारा छात्रों से हरिद्वार के जनपदों की कहा कहा सीमा मिलती यह भी प्रशन किए गए। साथ ही अंग्रेजी के शब्दों को डिक्शनरी में सही विधि के प्रयोग को लेकर पुस्तक तथा डायरी पुरस्कार के रूप में छात्र-छात्राओं को दिया है। इस अवसर पर डीईओ माध्यमिक गोविंद जायसवाल, राकेश शर्मा, जिला सूचना अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर आशीष आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours