हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में शुक्रवार रात बेबी डांस (द चिल्ड्रन टैलेंट शो) का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जगमगाती रंगबिरंगी लाइटों व दमदार साउंड पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभाग का जादू बिखेरा मेला पंडाल में मौजूद लोगों की भारी भीड़ ने देर रात तक बच्चों के सुंदर नृत्य का आंनद लिया। प्रतियोगिता में नन्हीं बालिका वैभवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
                        देखें वीडियो
नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मेला स्टेट शूटर निशांत मलिक ने फीता काटकर किया। शमा रोशन मेला चेयरमैन व प्रेस एसोसिएशन देवबंद के अध्यक्ष मनोज सिंघल और दीप प्रज्जवलित वरिष्ठ चिकित्सक लीना गोयल ने किया। इसके उपरांत बच्चों ने विभिन्न गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों ने ‘मां तुझे सलाम, मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो, तेरी लोंग का लशकारा, नीबूड़ा नीबूड़ा नीबूडा आदि गानों पर एकल व समूह नृत्य की सुंदर व मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में वैभवी पुत्री राकेश शर्मा ने प्रथम, राधिका निशिका सैनी पुत्री नितिन कुमार ने द्वितीय और श्रेया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा विजेता व प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। अतिथियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में जसबीर कौर, प्रीति गंभीर, सरीता सिंह व प्रीति सिंघल शामिल रहीं। अध्यक्षता दून हिल्स एकेडमी के प्रबंधक डा. प्रदीप वर्मा ने की। कार्यक्रम संयोजक फहीम उस्मानी, मोईन सिद्दीकी व आबाद अली ने सभी का आभार जताया। श्री बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के स्वामी पदम मलिक, डा. शमीम देवबंदी, अरुण अग्रवाल, डा. सादिक देवबंदी, जर्रार बेग, मुकीम अब्बासी, शाहब नबी, कलीम चौधरी समेत भारी संख्या में बच्चे, महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर के पत्रकारों का विशेष योगदान रहा। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours