हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत जसवावाला गांव में छप्परो में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। छपरा में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर ग्राम वासियों में भय का माहौल बनाए रखा। आग की भयंकर लपटो से हरे पेड़ों के टहने भी टूट टूट कर गिरने लगे थे। 
                        देखें वीडियो
घंटों की बड़ी मशक्कत के बाद भयंकर आग पर ग्राम वासियों ने किसी तरह काबू पाया। आग पर काबू पाने तक झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान चल कर सुवहा हो गया। वही आग की जपेट में हरे पेेड़ो के टहनेे टूट कर गिरने से कुछ ग्रामवासी गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं।
                        देखें वीडियो
आग की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल का एक जवान भी घायल बताया जा रहा है। वहीं दमकल विभाग पर ग्राम वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई थी। लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारी आग लगने के लगभग डेढ़ दो घंटे के बाद मौके पर पहुंचे तब तक ग्राम वासियों ने लगभग आग पर काबू पा लिया था।
                        देखें वीडियो
वहीं प्रधान श्रीमती मनीता सैनी, पीड़ित श्याम वती, प्रवेश सैनी, राकेश सैनी आदि का कहना है कि छप्परो में लगी आग से धरेलू सामान पूरी तरह जल गया है। घर में रखें बच्चों के स्कूल के डॉक्यूमेंट सब जल गए हैं। उन्होंने कहा कि सर छुपाने के लिए दूसरा कोई भी आसरा नहीं है। उन्होंने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours