हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना आपदा के चलते पूरे विश्व मे हाहाकार मचा हुआ है, जिसके चलते अस्त-व्यवस्था ठप हो गयी है और इस संकट की घड़ी में रोजी-रोटी पर संकट घड़ा हो गया है, चाहे इसमे छोटा व्यापारी हो य बड़ा व्यपारी हो सबसे सामने संकट पैदा हो गया है, इस के चलते ट्रेवल्स व्यवसायी महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने केदारनाथ के कपाट खुलने पर समस्त विश्व के कल्याण की मंगल कामना करते हुए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ट्रेवल्स व्यवसायियों के लिए राहत पैकेज की मांग की। सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि ट्रेवल्स से जुड़े व्यापारियों द्वारा यात्रा सीजन से पूर्व जनवरी, फरवरी में कई गाड़ियों का कार्य किया जाता है। पुरानी गाड़ियों के टैक्स यात्रा चलने पर जमा किये जाते थे। गाड़ियों की किस्तें यात्रा शुरू होने पर पूरे वर्ष की जमा की जाती थी। जो इस वर्ष बहुत मुश्किल हो गया है। अपना घरेलू खर्चा चलाने के लिए ही दिक्कतें खड़ी हो गई है। उसके बाद इन सभी टैक्स के बोझ बैंकों की किस्तें मानसिक रूप से ट्रेवल्स व्यवसायियों को परेशान कर रही है। इसलिए हम सरकार से मांग करते है कि ट्रेवल्स व्यवसायियों को कुछ आर्थिक मदद के साथ साथ बैंकों की किस्तों में छूट, टैक्स में छूट के साथ साथ राहत पैकेज की घोषणा अति आवाश्यक है। जिससे ट्रेवल्स व्यापारियों को राहत मिलेगी।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours