हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजीव पांडेय) नई दिल्ली। भारत के मिशन शक्ति पर पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि ऐसे कदमों से बचने की जरूरत है जो हमें युद्ध की ओर ले जाए। वहीं रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। सक्रिय सेटेलाइट को मिसाइल से मार गिराने की भारत की घोषणा पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि वह बाह्य अंतरिक्ष के सैन्यीकरण के खिलाफ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाइट मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराते हुए आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर दर्ज करा दिया और ऐसी क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। बता दें कि इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन के पास यह क्षमता थी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours