हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अध्यात्म प्रेरित सेवा संस्थान दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा संचालित माधवराव देवले शिक्षा मन्दिर, हरिद्वार का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उदासीन अखाडा के महन्त प्रेम दास जी महाराज, अंजनी देवी के महन्त सतीश गिरि जी महाराज एवं भाजप के वरिष्ठ नेता विमल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य डाॅ. जितेन्द्र सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि इस वर्ष 228 बच्चों ने परीक्षा दी और सभी छात्र उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में सीनियर वर्ग नीलम कक्षा तृतीय ने 90.44 प्रतिशत तथा जूनियर वर्ग में लवली कक्षा प्रथम ने 93.77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा पंचम में सुमन, सिमरन, नीतू, कक्षा चतुर्थ से नीलम, काजल, मीनू कक्षा तृतीय से अंकित, दीक्षा, अकरम कक्षा द्वितीय से लवली, मुस्कान, आरती कक्षा प्रथम से शीतल, भूपेन्द्र, राधिका ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए महंत प्रेमदास जी ने कहा कि मिशन द्वारा संचालित इस विद्यालय के छात्रों के परीक्षा परिणाम को देखकर बड़ी प्रसन्नता हो रही है,  मिशन द्वारा यहां गरीबों की सेवा की जा रही है। मुख्य अतिथि विमल कुमार ने कहा कि मैं प्रारम्भ काल से ही इस मिशन से जुड़ा हूॅं। इस ईश्वरीय कार्य में मुझसे जो भी सहयोग बनता है उसे मैं पूरी तरह अपने मनोयोग से करता हूॅं। इस अवसर पर इ्रजीनियर प्रदीप गर्ग, दीपांशु विद्यार्थी, नेहा मलिक, सुनील अनेजा, निरंजन दत्त दादू, महन्त अरूण दास, रवीन्द्र सिंघल, पं. बालकृष्ण शास्त्री ने भी सम्बोधित किया। बच्चों द्वारा अभिनय गीत, सामुहिक गीत, अभिनय नृत्य सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमति मुकेश ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं सेवा मिशन के प्रतीक चिन्ह द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कश्यप ने किया। इस अवसर पर संतोष सिंह, आनन्द रिछारिया, मुकेश सिंह, मंजू नेगी, श्रीमती रश्मि शमार्, रूबी रावत सुनीता सहित सभी मिशन कार्यकत्र्ता, एवं अविभावक उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours