हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं समाजसेवी गौरव गोयल ने कहा कि बच्चों को उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा से जहां बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं,वहीं उनका भविष्य भी शिक्षा से ही उज्जवल बन पाता है। उक्त् विचार गौरव गोयल ने गणेशपुर स्थित सावित्री सक्सेना प्रेम नारायण सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूली बच्चों के वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे स्कूल रुड़की में ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत में बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कारवान बना रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को और अधिक मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने स्कूल एवं अभिभावकों का नाम ऊंचा करना चाहिए। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके विद्यालय का परिणाम प्रतिवर्ष बहुत अच्छा रहता है तथा इस वर्ष भी प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं का परिणाम बेहद अच्छा रहा है, ऐसे स्कूली बच्चों को प्रोत्साहन के लिए उन्हें पुरस्कृत कर उनका मनोबल भी बढ़ाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना से किया गया।इस अवसर पर नीना धीमान, कल्पना त्यागी, प्रीति वर्मा, सूर्यकांत धीमान, बबीतारानी, सविता, संगीता, सुमन, अनुराधा, मोनिका, रितु तथा कुलविंदर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours