हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव धनपुरा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतईश्वरानंद ने किया इस अवसर पर हवन यज्ञ कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की सारी गतिविधियां कार्यालय से संचालित की जाए। बिजेंद्र चौहान को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुवे कहा कि समय कम है जिम्मेदारी अधिक इसलिए प्रत्येक मतदाताओं को उसका वोट डालने के लिए जागरूक किया जाय। प्रत्येक वोट बहुमूल्य है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल, शेष राज सैनी, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान, चौधरी सत्य कुमार, सरदार करण सिंह, चंद किरण सिंह, सोनवीर पाल, रवी शंकर, सरदार रोहतास सिंह, अरविंद प्रधान, सुशील कुमार आदि के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours