हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। उत्तर प्रदेश सहारनपुर के निवासी रामकुमार लक्सर कस्बे के मेन बाजार में सर्राफा की दुकान खोल रखी है। रामकुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आभूषण खरीदने के लिए आया था। उसने अपनी पुत्रवधू के लिए मंगलसूत्र को दिखाने के लिए कहा। रामकुमार के मुताबिक उसने ग्राहक के सामने अलग-अलग तरह के मंगलसूत्र रख दिए। उसके मुताबिक दुकान में दूसरा तरह के गहने दिखाने को कहा। तो वह उसे गहने दिखाने लगा, लेकिन इसी बीच दुकान में आए पहले ग्राहक ने उसके दुकान में रखे दो तोले सोने का आभूषण चोरी कर लिया तथा उसके बाद वह गहने को लेकर चले जाने की बात कहते हुए दुकान से चला गया। दुकान से सभी ग्राहकों के चले जाने के बाद दुकान स्वामी को दुकान से एक ममंगलसूत्र कम होने का अंदेशा हुआ। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया, तो उसे पहले ग्राहक द्वारा मंगलसूत्र चोरी कर लिए जाने की बाबत जानकारी हुई। उसने आसपास के कई दुकानदारों के साथ उक्त व्यक्ति के लक्सर कस्बे में तलाश की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। बाद में दुकान स्वामी ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी। चौकी पुलिस ने दुकान पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours