हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को स्कूटी से शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सहदेव पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी कासमपुर गढ़ी थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया है। जिसके पास से 22 अध्य और 40 पव्वे अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गई है। पुलिस ने शराब तस्कर के विरुद्ध 60/72 आबकारी अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। शाम ढलते ही अवैध शराब कारोबारी अपने कारोबार को अंजाम देने के लिए मैदान में उतर जाते हैं। आप देख सकते हैं कि होटल तथा ढाबों के मालिक अपने ग्राहकों को खुलेआम अवैध शराब परोस कर चांदी ही चांदी काटते हैं। पुलिस प्रशासन भी अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए हर समय तत्पर रहती है। पुलिस आए दिन अवैध शराब के कारोबारीयो को गिरफ्तार कर जेल भी भेज रही है। लेकिन अवैध शराब कारोबारीयो के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस का भी खौफ उन पर नजर नहीं आ रहा है। तथा पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अवैध शराब कारोबारी अपने कारोबार को लगातार अंजाम दे रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours