हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर नगर पालिका में आयोजित बोर्ड की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा नगर में विकास कार्यों के लिए काफी धन आवंटित किया जा रहा है। नगर में अनेक विकास कार्य होने हैं। बैठक में सड़के, नाला निर्माण कार्य, पथ प्रकाश व्यवस्था, कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव, साफ सफाई व्यवस्था, पाइपलाइन व्यवस्था के संबंध में करोड़ों रुपए से होने वाले विकास कार्यों के बारे में चर्चा की तथा सभी सभासदो ने सभी विकास कार्यों को सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके अलावा समय-समय पर चलने वाले सफाई अभियान, सफाई उपकरण, दैनिक कर्मचारियों पर खर्च के बारे में चर्चा की गई। इस पर भी सभी ने अपनी सहमति जता दी। इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, कर्मचारी पेंशन, कस्बे में विभिन्न सड़कों का निर्माण आदि पर भी चर्चा की गई। बोर्ड की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग व अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गोहर हयात ने वर्ष 19 व 20 का 18 करोड़ 55 लाख 77 हजार रूपये का बजट पेश किया। जिस पर बोर्ड की बैठक में मौजूद सभी 11 सभासदों ने अपनी सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गोहर हयात, दिनेश शर्मा, नाथूराम शर्मा, अशोक कुमार, सचिन कुमार, मोहन कुमार, विकास खटाना, गुलसनोवर, सुरेंद्र कुमार, लोकेश, बीरबल बाबू, प्रमोद कुमार, संगीता चौहान, लक्ष्मण कुमार, ताहिर बाबू, राहुल गर्ग, सुरेंद्र कुमार आदि अनेक शामिल थे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours