हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव धनपुरा में एंकर कंपनी के वर्करों ने कंपनी गेट के सामने हंगामा काटते हुए, कंपनी अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वर्करों का आरोप है कि कंपनी के अंदर जो दस साल से कार्य कर रहे हैं।
                       देखें वीडियो
उनको हटाया जा रहा है। और नये नये वर्करों की नियुक्ति की जा रही है। कंपनी वर्कर काजल सैनी ने बताया कि हम वर्करों की ना तो सैलरी बढ़ाई गई है। और न कंपनी द्वारा वर्करों को कोई सुविधा दी जा रही है। और 2 साल से शनिवार भी बंद किया हुआ है।
        देखें वीडियो: क्या बताता वर्कर ने
उन्होंने कहा कि हमारे हक की आवाज उठा रहे, हमारे सुपरवाइजर को भी कंपनी के चुनिंदा लोगों ने टॉर्चर कर उनको परेशान कर दिया हैं। जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है जो हॉस्पिटल में एडमिट है।
         देखें वीडियो: क्या बताता वर्कर ने
उन्होंने कहा कि वर्करों ने कंपनी के आलाअधिकारियों से मांग की है कि अगर उनका इलाज नहीं कराया गया और हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम लोग इससे भी बड़ा जन आंदोलन करेंगे। वर्कर दीप राणा, राजन कुमार तथा हिमालय ने कहा कि जब तक हमारे सुपरवाइजर को कंपनी वापस नहीं लेगी, तब तक हम लोग हड़ताल पर डटे रहेंगे।
       देखें वीडियो: क्या बताता वर्कर ने
उन्होंने कहा कि अगर हम अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तो कंपनी के आला अधिकारियों द्वारा हमें निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना कारण बताए हमारे सीनियर को कंपनी ने निकाल दिया है।
        देखें वीडियो: क्या बताता वर्कर ने
उनको प्रताड़ित किया जा रहा है यह अत्याचार वर्कर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वर्कर मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours