हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल भैरव मंदिर निर्मल धाम रोड स्थित चन्द्राचार्य अपार्टमेंट में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा कैंप कार्यालय में चुनाव के मद्देनजर सभा का आयोजन किया गया।
 देखें वीडियो: क्या कहा कांग्रेस सेवादल के            उत्तराखंड सचिव नीरज त्यागी ने
सभा में कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव गांव के हर मोहल्ले में जाकर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता कांग्रेस की विचार धारा को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
    देखें वीडियो: क्या कहा जिला अध्यक्ष                         हरिद्वार इलम चन्द्र ने
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा जनहित तथा देश हित में किए गए कार्यों का प्रचार कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मेहनत के साथ साथ लगन से भी करेंगे।
         देखें वीडियो: सेवादल के सभी                          पदाधिकारी रहे उपस्थित
सभा में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के उत्तराखंड सचिव नीरज त्यागी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार इलम चन्द्र, महिला सेवादल शहर अध्यक्ष स्वाति शर्मा, महानगर मुख्य संगठन श्रीमती मंजू रानी, अखलाक साबिर, जमशेद, परवेज, मोहन सैनी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours