हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार। जिस प्रकार पूरा भारत संगठित होकर एक साथ खड़ा हुआ और हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सभी ने एक साथ एक सुर में शहीदों की शहादत को नमन किया। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इसी क्रम में समाज का वह वर्ग जिसे हम दिव्यांग कहते हैं। वह भी शहीदों की शहादत के लियें पीछे नहीं रहा और सधे हुए कदमों के साथ शहीदों की शहादत को नमन करते हुए  केडीए परिसर में एक बाजार का आयोजन किया, जानकारी देते हुए सचिव मनप्रीत ने बताया कि दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी  द्वारा
आज के.डी.ए  परिसर में  हस्त निर्मित वास्तुओ का स्टाल लगाया गया, जिसका उदघाटन वी.सी किंजल सिंह द्वारा किया गया। स्टाल का मुख्य उद्देश्य  खरीददारी का कुछ अंश भारतीय सेना को जायेगा, दिव्यांगों द्वारा समाज को यह सन्देश दिया गया की हम भी समाज की मुख्य धारा का हिस्सा है। तथा हर स्तिथि में यथाशक्ति तन मन और धन से देश के साथ है। कार्यक्रम में बच्चो ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया, संस्था की सचिव मनप्रीत कौर ने  वी.सी.किंजल सिंह जी का आभार व्यक्त किया। कार्यकम में अर्चना ज्योति, आनंद अंशु  शनि आदर्श आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours