हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। भाजपा के नवनियुक्त कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीटों को जीतना ही पार्टी का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में दोबारा भाजपा की सरकार बने यह समय की मांग भी है। दून स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर अपनी पहली प्रेसवार्ता के दौरान नरेश बंसल ने पत्रकारों के सम्मुख उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के बाद टीम वर्क तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर हम प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर जीत प्राप्त करेंगे।
कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आर्थिक रूप से देश मजबूत हुआ है, वहीं विश्व में भी हमारे राष्ट्र का मान बढ़ा है। बंसल ने कहा कि आज देश में एंटी सैटेलाइट मिसाइल के अंतरिक्ष में छोड़े जाने से देश विश्व का चौथा बड़ा राष्ट्र बन गया है जहां इसके अलावा देश की सीमाएं सुरक्षित है तो वहीं भ्रष्टाचार अंकुश लगा है।अपने सधे हुए अंदाज़ में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में देश को चलाने की क्षमता नहीं है तथा प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सशक्त बनाकर पांच वर्षों के कार्यकाल में कीर्तिमान स्थापित किया है। सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ केंद्र व राज्य की सरकारें एक नई दिशा में कार्य कर रही है। प्रेस वार्ता में दून के मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, विनय गोयल, पुनीत मित्तल, विनय रोहिल्ला, देवेंद्र भसीन, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, अभिमन्यु, कार्यालय प्रभारी पुष्कर सिंह काला, गौरव गोयल आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बंसल का जोरदार स्वागत किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours