हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव पण्ड्या ने आज प्रातः भारतीय वायुसेना द्वारा आतंक के ठिकानों पर हमलों और उन्हें ध्वस्त करने के निर्णय की सराहना की। कहा कि यह वैसे तो तुरंत हो जाना चाहिए था, पर अब सतत आक्रांता के विरुद्ध तैयार रहना चाहिए ताकि वह कोई और हरकत न कर सके। उनने इस आशय के ट्वीट भी किए हैं, पुलवामा में शहीद हुए जवानों की दी जा रही है श्रद्धांजलि, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में विभिन्न साधना सत्र संचालित होते हैं। जिसमें सैकड़ों की संख्या में साधक भाग लेते हैं। इन साधकों एवं शांतिकुंज के अंतेःवासी कार्यकर्त्ताओं ने लिए संचालित होने वाले हवन में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति एवं सद्गति तथा घायल हुए सैनिकों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष वैदिक मंत्रोंं से आहुतियाँ दी रही हैं। साथ ही इस निमित्त सामूहिक जप-प्रार्थना का भी क्रम नियमित रूप से संचालित हो रहा है। इसमें गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या व शैलदीदी भी भागीदारी करते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours