हरिद्वार की गूंज (24*7)

(निशात कुरैशी) देवबन्द। देवबंद में भारत सरकार व वायुसेना की कारवाई के चलते गाँव मीरगपुर के ग्रामीणों ने पहले शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजली दी और पी०ओ०के० मे हुए हमले को शाहदत का बदला बताते हुए आतिशबाजी करके जश्न मनाया, देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरगपुर के गुज्जर समाज के ग्रामीणों ने अभी 4 दिन पहले ही  अपने लाइसेंसी हथियार हाथ में लेकर पुलवामा मे शहीद हुए अपने वीर जवानों का पाकिस्तान से बदला लेने के लिए कश्मीर की ओर कूच करने की कसम खाई थी, आज उसी गाँव के लोंगो ने भारतीय वायु सेना और भारत सरकार की सराहनीय कदम की जमकर तारीफ की और देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने वायु सेना द्वारा पी ओ के के अंदर घुसकर  पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने पर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया और साथ ही सडक से गुजर रहे सभी वाहनों मे लड्डू बाँटकर सरकार की इस कार्यवाही पर अपनी खुशी जाहिर की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours