हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। मुजफ्फरनगर के बीजेपी विधायक ने आतंकी हमले के विरोध का एक अनूठा तरीका अपनाया है. विधायक ने जनपद के सैकड़ों स्थानों पर एक संदेश लिखा बैनर लगवाया है. जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनोखे अंदाज में पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है.  इसमें लिखा है कि करोड़ों सिर झुक जाएंगे मोदी तेरे सम्मान में, बस एक बार सर्जिकल स्ट्राइक दोहरा दो पूरे पाकिस्तान में. ऐसे होर्डिंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, गौरतलब है कि गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में हुए एक आतंकी हमले में सुरक्षा बल के 40 जवान शहीद हो गए हैं. जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है. लोग पाकिस्तान के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन कर रहे हैं, तो कोई पाकिस्तान के झंडे में आग लगाकर मोदी जी से पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने का आग्रह कर रहा है, इन सबसे अलग जिसे के सदर विधानसभा से बीजेपी के विधायक कपिल देव अग्रवाल ने पूरे जनपद में मोदी जी से सर्जिकल स्ट्राइक की मांग करते हुए होर्डिंग व बैनर लगवा दिए है. वहीं बीजेपी विधायक ने इसके बारे में बताया कि जिस तरह से हमारे सेना के जवानों को कार्यतापूर्ण तरीक़े से छिपकर शहीद किया गया है. जिससे आक्रोशित प्रधानमंत्री मोदी ने बदला देने की बात कही है. वैसे ही उन्होंने भी मोदी जी से सर्जिकल स्ट्राइक दोहराने की मांग की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours