हरिद्वार की गूंज (24*7)
(आश्कार अली) भगवानपुर। ब्लॉक भगवानपुर के होमटेल होटल में आज सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के बीच एक सम्मेलन हुआ जिसमें भगवानपुर ब्लॉग से 10 गांवों के नए उद्यमियों ने प्रतिभाग किया जिन्होंने डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे उधमिता से शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत अपना उधम शुरू किया है इस कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी पी एस चौहान, जिला अग्रिम बैंक मैनेजर अनिल कुमार, झा जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अमित भंडारी सहित ब्लॉक स्तर के अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया सभी अधिकारी गणों ने नए उद्यमियों को व्यवसाय के बारे में जानकारी दी एवं उनकी समस्याओं को सुनकर हल बताएं जिसमें अग्रिम बैंक मैनेजर ने सभी उद्यमियों को व्यवसाय के लिए ऋण हेतु आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी तथा ऋण लेने के लिए क्या प्रक्रिया होती है

उसकी जानकारी दी वहीं जिला विकास प्रबंधक अमित भंडारी ने नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी एवं जिला विकास अधिकारी बीएस चौहान के द्वारा अनार आलम के माध्यम से सरकार की क्या-क्या योजनाएं हैं उनकी जानकारी दी एवं किस प्रकार योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं उसकी जानकारी दी डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली की और से अंकिता पंत ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत किया और सभी को व्यवसाय हेतु तकनीकी जानकारियां दी इस अवसर पर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव की ओर से अंकिता पंत, दिव्या यादव, राव आसकर अली, रूपाली, देवाशीष वीडीएस की और से संस्थापक राज बहादुर सैनी, विनीत, विपिन एवं 10 गांव से आए उद्यमी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours