हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजीव पाण्डेय) नई दिल्ली। सामाजिक संस्था। ट्राई दिल्ली व एन सी आर क्षेत्र में पिछले काफी समय से निर्धन ओर वंचित वर्ग के बच्चों के लिए काम कर रही है। सामाजिक संस्था "ट्राई" की वॉइस चैयरमेन  प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक एवं  नारी चेतना की सजग प्रहरी शोभा सचान ने बताया कि मैंने दिल्ली में निर्धन ओर वंचित वर्ग के नन्हे नन्हे बच्चों को भोजन के लिए भटके देखा तो मन व्यथित हो उठा। ओर मैंने अपने साथी अंकित टंडन से मिलकर संस्था बना कर, रोज 100 से 200 बच्चों को भोजन उनकी बस्तियों में खिला रहे है। कार्य से प्रेरित होकर सामाजिक व्यक्ति हमारा सहयोग करने के लिए आगे आये है। संस्था ने बच्चो को सर्दी के कपड़े भी उपलब्ध करवाए है। अब उन बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे है, ताकि बच्चे पढ़ सके, आज गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 14 में  वंचित वर्ग के बच्चों को समाज सेवी सुमन उपाध्याय ने शैक्षणिक सामग्री  भेंट की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours