हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा जी ने अपने कैंप कार्यालय में क़रीब 110 दिव्यांग जनों को निशुल्क उपकरण प्रदान किए।उपकरण वितरण कार्यक्रम अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में हर तबके के लोगों का खयाल रखा जा रहा है सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली यह पार्टी बिना किसी भेदभाव के जनता एवं क्षेत्र का विकास करवा रही है। नर सेवा नारायण सेवा को ईश्वरीय कार्य बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां केंद्र की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है,वहीं प्रदेश की सरकार द्वारा भी बड़े स्तर पर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता तक उनका लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से उन्हें सत्ता में आएगी। इस अवसर पर तनुज राठी, पंकज नंदा, भरत कपूर, नवीन गुलाटी, डॉक्टर स्पंदन, सुबोध चौधरी, शक्ति सिंह राणा, संजीव ग्रोवर, विभोर गर्ग आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours