हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भाजपा सरकार के विधायक जनता के खून पसीने की कमाई का दुरुपयोग कर वाह वाह लूटने में लगे हुए हैं। जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। जनता सरकार को टैक्स के रूप में इसलिए पैसा देती है जिससे सरकार सही जगह पैसा लगाकर जनता की समस्या का समाधान करा सके। लेकिन इसके विपरीत सरकार के विधायक खुद ही जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर शहर के मोहल्ला खैरादियान में सड़क को तुड़वाने का कार्य किया जा रहा है। यह सड़क सही स्थिति में होने के बाद भी इसे तुड़वा कर नई सड़क बनवाने का प्रस्ताव रानीपुर विधानसभा विधायक आदेश चौहान की निधि से मंजूर हुआ है। 50 मीटर की सड़क में लाखों रुपए बर्बाद कर विधायक जी खोखली वाह वाही लूटने में मस्त हैं। मोहल्ले वासियों का कहना है कि सड़क सही स्थिति मे होने के बाद भी तोड़ दी गई है। सड़क तीन चार साल आसानी से और भी चल सकती थी। चर्चा यह भी है कि विधायक जी झूठी वाह वाही लूटने में लगे हुए हैं अगर यह पैसा यहां ना लगा कर, सही जगह लगता, तो जनता की कुछ समस्या का समाधान हो सकता था। लेकिन विधायक जी ने सही सड़क को ही तुड़वा दिया हैं। कुछ तो यहां तक कह रहे हैं कि विधायक और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी धन को ठिकाने सिर लगाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। विकास की ना सोच कर, केवल जनता के धन को गबन करने की ही सोची जा रही है। उनका कहना है कि धन का कहां प्रयोग होना है। इस मशीनरी को मालूम ही नहीं है। सरकार टेक्स की नई नई योजनाएं चला कर जनता की मेहनत का पैसा ले रही है लेकिन सरकार जनता को सही रूप से सुविधा देने में पूरी तरह विफल है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours