हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी महोदय के आदेश अनुसार आगामी शरद कावड़ एवं महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर चौकी हरकी पैड़ी प्रभारी द्वारा सभी फोटोग्राफरो की मीटिंग ली गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने फोटोग्राफरों को निर्देशित करते हुए कहा कि शरद कावड़ एवं महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हर की पौड़ी पर उमड़ी है। फोटोग्राफरो को अपना कार्य सनजम के साथ करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी तरह की कोई परेशानी आपके द्वारा उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर पुलिस प्रशासन का सहयोग कर शांतिपूर्ण ढंग से महाशिवरात्रि पर्व को संपन्न कराने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि कि किसी व्यक्ति पर संदेश होने तथा संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours