हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) देहरादून। दिनांक 16 फरवरी 2019 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दूरस्थ गांव दुधई (सहसपुर) के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गांव के ही 'शाह' परिवार द्वारा दूरस्थ विद्यालय के छात्रों के लिए स्कूल में एक निशुल्क लाइब्रेरी स्थापित की गई, बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद का सामान दिया गया साथ ही साथ गांव के स्कूल को महत्व देने एवं ग्रामीणों में स्कूल के विकास के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता का प्रसार करने के लिए रंगारंग कार्यक्रम तथा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रामीणों व स्कूल के शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई तथा कहा गया कि यदि इस प्रकार से कोई परिवार गांव के बच्चों के भविष्य बनाने हेतु सहयोग करें तो जल्द ही यह गांव पिछड़ा ना रहकर विकसित गांव होगा। यहां यह बताना उल्लेखनीय है, कि उक्त गांव में आजादी व उत्तराखंड बनने के बाद भी अभी तक पक्की सड़क तक नहीं है एवं कक्षा 8 के बाद बच्चों को 8-10 किलोमीटर पैदल चलकर होरावाला या भाऊवाला जाना पड़ता है। तथा ग्रामीणों एवं  स्थानीय  छात्र-छात्राओं को  काफी कष्टों का सामना करना पड़ता है, उक्त गांव से ही शाह परिवार के जो सदस्य पड़े हैं वह आज पुलिस एवं प्रशासनिक सेवाओं में उच्च पदों पर सेवा करते हुए गांव एवं प्रदेश का  नाम रोशन कर रहे हैं, उपरोक्त समारोह का उद्घाटन सेवानिवृत्त पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री पूरण सिंह शाह द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम के संचालन में सेवानिवृत्त निरीक्षक मोहन लाल शाह, श्री सोहन लाल शाह सेवानिवृत्त सैनिक आर्मी, श्री मनोज कुमार शाह, श्री प्रिंस मोहित कुमार शाह, श्रीमती पुष्पा शाह, श्रीमती संगीता शाह, श्रीमती शीतल शाह, श्रीमती चन्दा शाह, श्रीमती अंजली शाह, सुश्री दीपा शाह, सुश्री भारती शाह, सुश्री स्वाति, रमन शाह, राज शाह एवं परिवार के समस्त जनों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours