हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी)
देवबन्द। पुलवामा मे हुऐ आतंकी हमले का बदला लेते हुऐ भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया है जिसका देवबंदी उलेमा ने कहा की ये बहुत जरूरी था भले ही देर से हुआ लेकिन ये अच्छा कदम है हम इसकी तारीफ करते है जो हमारे देश की तरह आंख उठायेगा उसके साथ ऐसा ही होना चाहिये, मुफ्ती अरशद कासमी ने कहा की इस वक्त में देश के हालात चल रहे हैं और आतंकवादियों ने हमारे मुल्क के जवानों के ऊपर हमला किया है हमारे जवानों को शहीद किया है तो जरूर था के हिंदुस्तान को आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देना था उसी को देखते हुए भारत ने जो यह कार्रवाई की है पाकिस्तान के ऊपर और पाकिस्तान के अंदर जो आतंकवादी ठिकाने थे और वो आतंकवाद का काम करते थे लोगों को मारने का काम करते थे तो ऐसे लोगों के ऊपर हमला किया गया है ऐसे लोगों को जो है दुनिया से खत्म किया गया है तो हिंदुस्तान ने बहुत अच्छा कदम उठाया है भले ही देर से उठाया है लेकिन हम हिंदुस्तान की इस कदम की सराहना करते हैं और जो है हम हिंदुस्तान से यही मांग करते हैं कि जो भी आतंकवादी हो जो भी हिंदुस्तान के ऊपर गंदी नजर रखता हो हमारे देशवासियों पर हमारे जवानों के ऊपर ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours