हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में एक रुपए का सिक्का खोटा सिक्का बनता नजर आ रहा है। आज लक्सर में एक दुकानदार का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब लक्सर की सभी बैंक शाखाओं ने दुकानदार के सिक्के लेने से मना कर दिया। दुकानदार का गुस्सा देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दुकानदार का साफ तौर से कहना था कि हम दुकानदार ग्राहकों से सिक्के ले रहे हैं। लेकिन कोई भी ग्राहक एक रुपये का सिक्का नहीं ले रहा है। जिसके चलते हम सभी व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मैं कई दिनों से बैंक शाखाओं के चक्कर काट रहा हूं। लेकिन कोई भी बैंक सिक्के नहीं ले रहा है। पास में खड़े एक भिकारी ने भी दुकानदार से एक रुपये का सिक्का लेने से मना कर दिया। भिखारी ने भी बताया कि यह सिक्के बाजार में नहीं चल रहे हैं। इसलिए हम भी एक रुपये के सिक्के नहीं लेते हैं। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद जब बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक से इस विषय में बात की तो मीडिया का कैमरा देख उन्होंने कहा कि हमने किसी भी ग्राहक को सिक्के लेने से मना नहीं किया है। भारत सरकार की मुद्रा को हम मना नहीं कर सकते हैं। इसी बीच दुकानदार और शाखा प्रबंधक के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हुई दुकानदार ने बैंक में ही शाखा प्रबंधक के सामने बताया कि मैं रोज पैसे जमा करने के लिए चक्कर काट रहा हूं। लेकिन आपने पैसे जमा नहीं किए। आज मीडिया के हस्तक्षेप के बाद आप कैमरे के सामने झूठ बोल रहे हैं। वही लक्सर एस०डी०एम० कौस्तुभ मिश्रा का कहना है कि भारतीय मुद्रा को जो भी बैंक या दुकानदार लेने से मना करता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours