हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। माननीय न्यायालय के पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी लक्सर में खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रात के अंधेरे में खनन माफिया खनन में लिप्त होकर अपने मंसूबे को अंजाम दे रहे हैं। जिससे अवैध खनन माफिया सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहे है। लक्सर प्रशासन की शक्ति के बाद भी खनन माफिया बेखौफ होकर रातों को नदियों का सीना चीर कर चांदी ही चांदी काट रहे हैं। आज सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन से लदे चार वाहनों को पकड़ लिया है। लेकिन पुलिस को अपनी ओर आता देख चालक खनन से भरे वाहनों को छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को अपने कब्जे में कर कोतवाली ले आई। जहां चारों वाहनों को खनन एक्ट की धाराओं में सीज कर दिया गया है। लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अवैध खनन से लदी चार ट्रैक्टर ट्राली घेराबंदी कर पकड़ी गयी है। चारों वाहनों को अवैध खनन की धाराओं में सीज कर दिया है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours