हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वार्ड नंबर 23 रामनगर कॉलोनी भाजपा पार्षद रेनू अरोड़ा द्वारा वार्ड की नालियों में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए स्वयं खड़े होकर वार्ड की नालियो की सफाई कराई। पार्षद रेनू अरोड़ा का कमीशन वार्ड की समस्याओं का समाधान करना है। पार्षद रेनू अरोड़ा का कहना है कि वार्ड में लगातार सफाई व्यवस्था पर पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। वार्ड में घर घर जाकर स्वच्छता का संदेश देकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। वार्ड के लोगों ने जिस विश्वास के साथ मुझे पार्षद से नवाजा है। मैं उस विश्वास को बरकरार रखते हुए वार्ड की समस्याओं का समाधान करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोग मेरे परिवार की तरह है। उनके विश्वास को बरकरार रखकर ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभातीं रहूंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में जल्द ही नए कार्य कराए जाएंगे जिससे वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधा मिल सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours