हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि देश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। पांच साल के अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवाय जुमलेबाजी के कुछ नहीं किया। उक्त् विचार सुशील राठी ने रामपुर स्थित शहीदों को समर्पित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार में हमारे सैनिकों की सबसे अधिक शहादतें हुई है। देश इस समय बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है, जिसके लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर इस संकट से उबरना होगा। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी देश को सही दिशा व दशा दे सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सुपुत्र वीरेंद्र रावत ने कहा कि 56 इंच का सीना बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी दावे पांच साल के कार्यकाल में खोखले साबित हुए हैं।जनता से किए गये एक भी वादे को उन्होंने पूरा नहीं किया। देश की जनता को पंद्रह-पंद्रह लाख रुपए का सब्जबाग दिखाकर उन्होंने देश की सत्ता कब्जा ली तथा काले धन का लाखों करोड़ रूपया विदेशी बैंकों से वापस लाने का वादा भी उनका झूठा साबित हुआ है। पीसीसी सदस्य डॉक्टर नैयर आजम काजमी ने कहा कि देश की जनता भाजपा के झूठे वादों से ऊब चुकी है। देश में जहां भय का वातावरण बना हुआ है तो वहीं सीमा पर हमारे जवान भी सुरक्षित नहीं है। कार्यक्रम में कव्वाललों द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकेश सैनी, संयोजक गुल सनववर, नौशाद साबरी, गालिब त्यागी, अयूब मलिक आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथि गणों का स्वागत किया गया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours