हरिद्वार की गूंज (24*7)
3 दिन में बनेंगे 3 विश्व रिकॉर्ड, 4 मार्च को शिवरात्री के दिन होगा आखिरी शाही स्नान
(मनीष लखानी) हरिद्वार। प्रयागराज कुंभ 2019 में
4 मार्च महाशिवरात्री के मौके पर होने वाले आखिरी शाही स्नान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही गुरुवार से विश्व रिकॉर्ड बनाने का दौर भी शुरू हो गया है। आगामी तीन दिनों में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। गुरुवार को प्रयागराज में एक साथ 510 शटल बसें चलाई गईं। इसके बाद एक मार्च को एक साथ छह हजार कलाकार पेंटिंग करेंगे। पेंट माई सिटी योजना के तहत चौराहों, पुलों, भवनों आदि को कलाकृतियों से सजाया जाएगा। इस अभियान में छह हजार कलाकारों का गंगा पंडाल में जमावड़ा होगा। इसके बाद दो मार्च को 10 हजार सफाई कर्मचारी एक साथ सफाई करने का रिकार्ड बनाएंगे। ये चार जगहों अरैल स्थित संकट मोचन मंदिर, झूंसी के संगम घाट, बख्शी बांध पर नागवासुकि मंदिर और लाल सड़क पर जुटेंगे।
आबू धाबी का रिकॉर्ड तोड़ा
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 510 बसों के सबसे लंबे बेड़े को एक ही रूट पर खड़ा किया। UPSRTC ने 390 बसों के अबू धाबी के रिकॉर्ड को टक्कर देते हुए 510 बसों की सबसे लंबी परेड कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कुंभ के ऑफिशियल पेज से इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें 510 बसों का कोफिला एक साथ निकलता दिख रहा है।
महाशिवरात्रि पर 80 लाख श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना
दिव्य और भव्य कुंभ के अंतिम महापर्व महाशिवरात्रि के स्नान की तैयारियों के लिए कुंभ मेला प्रशासन जुट गया है। स्नान घाटों से लेकर चकर्ड प्लेट मार्गों को दुरुस्त कराया जा रहा है। इस पर्व को लेकर खास प्रबंध इसलिए हो रहे है कि यह अंतिम स्नान है और किसी भी प्रकार की असुविधा श्रद्धालुओं को न हो। मेला प्रशासन का अनुमान है कि 80 लाख के करीब श्रद्धालु महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संगम में डुबकी लगाएंगे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours