हरिद्वार की गूंज (

24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। नवनियुक्त लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह नेगी का पत्रकार संगठन द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। पत्रकार संगठन के अध्यक्ष जाने आलम ने नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह पुलिस प्रशासन पत्रकारों के साथ तालमेल मिलाकर अपना सहयोग देता आया है। हमें आशा है कि कोतवाली प्रभारी भी पत्रकारों की भावनाओं को समझते हुए मिलजुल कर कार्य करेंगे। वहीं नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव पत्रकारों के साथ तालमेल मिलाकर ही कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि जो आशा पत्रकार संगठन ने पुलिस प्रशासन से की है। पुलिस प्रशासन उस विश्वास पर पूर्ण रूप से खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश का चौथा स्तंभ पत्रकारता को माना गया है। तथा पत्रकार के लेखन पर आमजन पूर्ण रूप से विश्वास करती है। उन्होंने पत्रकार संगठन से आशा करते हुए कहा कि पत्रकार अपना लेखन सच्चाई ईमानदारी के साथ लिखने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर पत्रकार संगठन अध्यक्ष जाने आलम, दिलशाद खान पत्रकार, गोविंद चौधरी पत्रकार, प्रवीन सैनी पत्रकार, श्याम राठी पत्रकार, फिरोज अहमद पत्रकार, अरुण कुमार पत्रकार, प्रधान इस्लाम पत्रकार मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours