हरिद्वार की गूंज (25*7)
(आश्कार अली) भगवानपुर।
डेवेलपमेंट आल्टरनेटिव, नई दिल्ली तथा  विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी संस्था के संयुक्त तत्वाधान से हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट के भगवानपुर ब्लॉक में, गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में तारा अक्षर+  कार्यक्रम से निरक्षर से साक्षर हुई महिलाओं ने हबीबपुर निवाद गांव में ध्वजारोहण कर गणतन्त्र दिवस मनाया, इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पूजा सैनी ने तिरंगे को फहराते हुए सभी का अभिनंदन किया और कहा, “आज के स्वतंत्र भारत में निरक्षर होना समाज में एक कलंक है और इस कलंक को मिटाने में तारा अक्षर+ एक बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है, इसके तहत अबतक 2.5 लाख से ज्यादा महिलाओं को साक्षर किया जा चुका है और मैं चाहूंगी कि भगवानपुर ब्लॉक के सभी निरक्षर महिलाएं साक्षर बनें”, तारा अक्षर+ कार्यक्रम कंप्यूटर आधारित साक्षरता कार्यक्रम है जो महिलाओं को 56 दिनों में हिंदी पढ़ना- लिखना व सामन्य गणित की जानकारी देता है, विश्व के सबसे तेज़ साक्षरता कार्यक्रमों में से तारा अक्षर+ कार्यक्रम विभिन्न अत्याधुनिक स्मरण तकनीकों तथा परिक्षण व त्रुटी की पद्दति पर आधारित है। इस शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान पूजा सैनी जी, पूर्व प्रधान सेवाराम जी, ब्लॉक समन्वयक पारस सैनी, मुंईद, नरेंद्र कुमार, विनेश, विशाल, रविंदर, तालिब, विपिन, गगन। विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के संस्थापक राजबहादुर सैनी, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, कुलसुल, रीना, अंजू,सलमा, बेबी, संगीता, रूचि,  राहुल, नव साक्षर महिलाएं, अर्द्ध साक्षर महिलाएं एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours