हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मनीष लखानी) हरिद्वार। आज राष्ट्रीय राजमार्ग में क्रिस्टल वर्ड के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब हरिद्वार से मुजफ्फरनगर जा रही यू पी रोडवेज की बस नम्बर up11t-7973 में अचानक से आग लग गयी। चलती बस में आग लगने की सूचना स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस को दी गयी जिसमे शांतरशाह पुलिस चौकी थाना बहादराबाद से पहुँचे पुलिस चेतक कर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू आया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से रुक गया, आपको बता दे, कि यू पी रोडवेज मुज्जफरनगर डिपो की बस हरिद्वार से मुजफ्फरनगर जा रही थी, तभी अचानक से क्रिस्टल वर्ड के पास उसमे शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गयी,.आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नही है, शान्तरशाह पुलिस चौकी चेतक कर्मी के अनुसार बस में 20 यात्री थे, और सभी 20 यात्रियों को पुलिस ने सकुशल बचा लिया गया है, शान्तरशाह पुलिस चौकी के चेतक कर्मियों का कार्य सराहनीय है, आज चेतक कर्मियों की सूझबूझ से 20 यात्रियों की जान बच गयी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours