हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। यू तो आज के समय मे इंसान के पास खुद के लिए ही समय नही होता तो दूसरों के लिए समय निकालना तो काफी बड़ी बात होती है हम बात कर रहे है हरिद्वार के उन युवा की,  अनिल अरोड़ा और शेखर सतीजा की जिन्होंने अपने व्यस्त कार्य अवधि के दौरान भी जरूरतमंद की सहायता करने के लिए सदैव ततपर रहते है,

यहां पढ़ें

क्या कहते है शेखर सतीजा
शेखर सतीजा से जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने फेसबुक के माध्यम से सन 2013 में एक पेज ब्लड वॉलनटिअर्स हरिद्वार की स्थापना की थी। जिसका मुख्य उद्देश्य युवायों को रक्तदान हेतु प्रेरित करना  और जागरूक करना था जिससे वह किसी भी जरूरतमनद की रक्तदान कर मदद कर सके, शेखर ने बताया कि उनको यकीन भी नही होता कि उनके द्वारा शुरू की गई मुहिम इतनी आगे बढ़ चुकी है जिसमे आज सेकड़ो युवा जुड़ चुके है शुरू के समय मे तो युबायो को जोड़ने में थोड़ी बहुत समस्याएं आयी और उसके बाद लोग ब्लड वॉलनटिअर्स हरिद्वार से जुड़ने लगे है और हर तीन माह में खुद रक्तदान करने के साथ अपने मित्रों को भी जागरूक करते है,

 क्या कहते है अनिल अरोड़ा
अनिल अरोड़ा जी से जब बात हुई तो उन्हीने कहा कि ब्लड वोलन्टियरस हरिद्वार टीम का मुख्य उद्देश्य  पूरे भारत वर्ष से रक्तदातायो को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान मुहिम से जोड़ना है जिससे कहि भी किसी को भी रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो ब्लड वॉलंटियर्स टीम वहां खड़ी नजर आए

सपना हुआ पूरा
अनिल अरोड़ा और शेखर सतीजा ने बताया कि उनका ये सपना था कि कोई भी व्यक्ति को यदि रक्त की आवश्यकता पड़े तो उसे दिक्कतों का सामना न करना पड़े क्योंकि वह उस समय खुद ऐसी स्थिति में होता है कि कुछ समझ नही आता क्या करे और ऐसी स्थिति में जब उनकी मदद हो जाये तो उस समय निकलने वाली  दुवा दिल से निकली होती है, आज 6 वर्ष पूरे हो गए है और आज के समय मे ब्लड वॉलनटिअर्स हरिद्वार टीम के साथ  पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट, उतर प्रदेश, गोवा, हिमाचल दिल्ली आदि अनेक राज्यो से संघठन जुड़े हुए है यू कहे तो समूचा भारत इन दोनों युवायों के साथ इस मुहिम में जुड़ा हुया  है, 50 से भी ज्यादा रक्दान शिविर का आयोजन कर 5000 से भी अधिक लोगो से करवा चुके है रक्तदान। ये है ब्लड वॉलंटियर्स की कोर कमेटी के सदस्य जो कि अनिल अरोड़ा जी के निर्देशन पर पर्दे के पीछे काम करते है। शेखर सतीजा, कामना तनेजा, विशाल अनेजा, लक्ष्य नारंग, अक्षय बाठला, अजय पाल, सुमित बंसल, राहुल मेहता, मनीष लखानी आदि शामिल है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours