हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भगवानपुर थाना पुलिस ने एक गाय सहित दो गोकशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबीर की निशानदेही पर मुस्लिम पुत्र मोहसिन निवासी ग्राम हलजोरा  भगवानपुर तथा अन्य अभियुक्त वसीम पुत्र तुफैल निवासी ग्राम हलजोरा थाना भगवानपुर हरिद्वार से एक गाय व गोकशी उपकरण के साथ उपनिरीक्षक प्रदीप रावत कांस्टेबल सुधीर, एच.जी महिपाल की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तगणों पर मुकदमा पंजीकृत कर उपकारागार रुड़की भेजा गया। आपको बतादे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी के आदेश अनुसार जनपद पुलिस शातिर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए फुल फॉम में नजर आ रही हैं। एक के बाद एक पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार करना, पुलिस की सतर्कता दर्शा रही है। अपराधी कितने भी चतुराई के साथ अपने अंजाम को घटित करने की कोशिश कर ले। लेकिन जनपद मित्र पुलिस की पैनी नजरों से अपराधियों का बचना ना मुमकिन है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours