हरिद्वार की गूंज (

24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। रुड़की नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि केवल भाजपा ही क्षेत्र का विकास करा सकती है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार विकास कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित कर रही है। उक्त विचार नगर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने आकाशदीप स्थित पार्टी कार्यकर्ता अजय शर्मा के कैंप कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ना सिर्फ विकास की बात करती है बल्कि भयमुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन भी देती है। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध तथा क्षेत्र के कोने-कोने तक जाकर हर समस्या का समाधान स्वयं कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस नए क्षेत्र का विकास भी उनकी प्रथम प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व भाजपा जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है तथा 4 साल के अल्प समय में केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार ने विकास की जो गंगा भाई है वह स्वयं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धी है।उन्होंने कहा कि यदि रुड़की नगर में आगामी प्रतिनिधि भाजपा का बने तो रुड़की नगर का और अधिक चहुंमुखी विकास होगा।अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल बालियान ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में भाजपा के प्रति बेहद लगाव है तथा यहां की जनता चाहती है कि क्षेत्र का विकास विधायक प्रदीप बत्रा प्राथमिकता से संपन्न कराएं। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा द्वारा अतिथिगणों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। संचालन अमित वत्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० नवनीत शर्मा, अजय सिंघल, राजेंद्र चौधरी, विजय गौतम, रवि गोयल, अजय गौतम, भारत शर्मा, शैलेंद्र चौधरी, सुंदरलाल शर्मा, संजय धीमान, कुशल पाल सिंह तोमर, प्रवीण जतराना, स्वराज गोयल, सतीश धीमान, मनोज शर्मा, रवि चौधरी, अन्नू गोयल,रामपाल सिंह, सुख लाल गोयल आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours