हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के धनपुरा घिस्सुपुरा गांव में रमाबाई अंबेडकर महासभा उत्तराखण्ड की ओर से एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० अन्नू स्वरूप, राष्ट्रीय प्रवक्ता वशिष्ठ पासवान, विधानसभा अध्यक्ष सरफराज अंसारी, जिला महामंत्री राकेश कुमार कश्यप सहित हजारों लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदया ने नव वर्ष मकर सक्रांति लोहड़ी की मुबारक बाद देते हुए दलित व अन्य पिछड़ा वर्ग के समुदाय के लोगों को जागरुक किया। अपने मौलिक अधिकारो को कैसे इस्तमाल किए जाएं इस बात पर भी जनसभा में चर्चा की गई। वशिष्ठ पासवान द्वारा लोगों को बताया गया कि रमाँ बाई अंबेडकर महासभा गरीब व पिछड़े लोगों की सहायता के लिए लगभग दो दशकों से कार्य कर रही है तथा समाज में एकता का संदेश घर-घर फैला रही है। उन्होंने कहा की बाबा भीमराव अंबेडकर ने जो समाज के लिए कार्य किए है हमें उन कार्य पर चलना चाहिए। सरफराज अंसारी ने अपने वक्तव्य में लोगों से आह्वान किया कि रमाबाई अंबेडकर महासभा के साथ जुड़कर अपने अधिकारों को जाने और अपने मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करें। वही जिला महामंत्री राकेश कश्यप ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर दलित समाज व अन्य पिछले वर्ग के लोगों के मसीहा थे। बाबा साहब की पत्नी रमाबाई ने भी समाज की महिलाओं को जागरुक करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। सभा में दूर दराज से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं से रुबरु कराया। तथा सभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासीयो ने भाग लिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours