हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ सम्पन्न हुआ, दीपगंगा अपार्टमेंट में हरिद्वार दीपगंगा अपार्टमेंट सिडकुल हरिद्वार में नूतन वर्ष की शुभ बेला पर शाम 5 बजे से सुन्दरकाण्ड का अखण्ड पाठ सम्पन्न हुआ, कंठस्थ गायक व्दारा बड़े आकर्षक ढंग संगीतमय सुन्दरकाण्ड को देख भक्त भाव विभोर हो गये, तमाम माताओं बहनों ने भी उक्त पाठ में हिस्सा लिया। दीपगंगा अपार्टमेंट के सहायक महाप्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की व अन्त में प्रसाद वितरण कर सभी को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। श्री पाण्डेय ने कहा कि महावीर हनुमान जी स्वयं मंगलमय हैं,उनका दर्शन मंगलकारी होता है। इसलिए यह वर्ष भी सभी के लिये महावीर हनुमान जी की कृपा से मंगलकारी सिध्द होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours