हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नंबर 52 मे पार्षद सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा स्वच्छता अभियान प्रगति पर है। वार्ड 52 में हर गली मोहल्ले में सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पार्षद सुनील कुमार पाण्डेय प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत योजना को सफल बनाने के लिए जो कार्य कर रहे है उन कार्यों की सराहना वार्ड वासी भी कर रहे हैं। और सब लोग उनके कार्य से खुश भी है। वार्ड वासियों का कहना है कि सुनील कुमार पाण्डेय एक मेहनती, ईमानदार और लगनशील व्यक्ति है। उन्होंने पार्षद पद का कार्य भार संभालते ही वार्ड की समस्याओं का एक एक कर निस्तारण करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व उनके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन पार्षद जी बिना किसी भेदभाव के अपने वार्ड के विकास कार्यों में प्रगति तथा एक स्वच्छ और सुन्दर वार्ड बनाने में लगे हुए हैं। पार्षद सुनील कुमार पाण्डेय का कहना है कि नंबर 52 वार्ड के लोग मेरे परिवार के सदस्यों की तरह है। उनकी समस्याओं का निस्तारण करना मेरा पहला कर्तव्य है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत योजना को साकार करने के लिए वार्ड में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समय समय पर सफाई व्यवस्था करना तथा वार्ड के लोगों को स्वच्छता का संदेश देकर उन्हें जागरूक करना है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours