हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। यूँ तो तमाम स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को होते देखा गया है परन्तु हायर सेंकेण्डरी एस०वी०एम स्कूल के बच्चों ने जिस अद्भुत कला का प्रदर्शन कर लोगों को हैरत में डाल दिया वह वाकई काबिले तारीफ है, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने से पूर्व प्रबंधक श्री सुरेश पाल ने ध्वजारोहण किया व राष्र्टगान के बाद राजीव शर्मा नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष के आने से पूर्व आदेश चौहान का पदार्पण हुआ क्योकि दुर्भाग्य वश दोनों का मिलन एक साथ असंम्भव हो जाता है, तत्पश्चात बच्चों द्वारा सर्व प्रथम सरस्वती बंदना प्रस्तुत की गई जिसमें स्नेहा, नीसू, शैली ने शमाँ बाँध दी तदोपरान्त कार्यक्रम की अगली कड़ी में रश्मी, सोनिका मोनिका, रेनू, सौम्या आदि ने गणेश बंदना प्रस्तुत की व उजाला सिध्दी, अम्बिका आदि ने बेटियाँ मच मारो गायन प्रस्तुत कर लोगो को हैरत में डाल दिया तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गुंजायमान हो गया, नेहा, आँचल, ईशा ने शिक्षित नारी नाटक प्रस्तुत किया व रश्मी, मोनिका ने राधा तेरी चुनरी गीत पर डॉस कर लोगें को चौंका दिया तत्पश्चात वंश, आदित्या पाठक तथा गौतम ने डॉस प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया, वार्षिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देख लोगों ने दाँतो तले उंगलियां दवा ली अन्त में आदेश चौहान विधायक ने बच्चों के अद्भुत कला प्रदर्शन की सराहना करते हुये भारत स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला व सुरेस पाल प्रबंधक ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों तथा बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुये अनमोल पाठक को प्राईमरी सेक्सन में दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष पुरस्कार प्रदान किया व सभी अभिभावकों तथा गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुये बच्चों के कलाकौशल की सराहना की तथा मिष्ठान वितरण करवाया आदेश चौहान विधायक के जाते ही राजीव शर्मा नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष जी का भी पदार्पण हुआ व उन्होने बच्चो के कार्यक्रम की तहे दिल से प्रशंसा की, सुरेश पाल प्रबंधक ने सविता सिंघल अध्यापिका के विशेष प्रयास व योगदान की सराहना करते हुये विशेष पुरस्कार प्रदान किया व खुशबूमेम, अनीता, ऊषा मेम, संजीव जी, शिल्पी मेम आतिश जी, हेमलता मेम का आभार व्यक्त किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours