हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। परिचय मीटिंग के बाद कल्पना महिला कांस्टेबल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पुरुस्कृत हरिद्वार, नवागन्तुक एस०एस०पी जन्मेजय खंडूरी ने पदभार गृहण करने के उपरांत सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की एक मीटिंग लेकर विशेष निर्देश दिए व जघन्य अपराध जिनका आज तक खुलासा नहीं हो सका है, उनको तुरन्त निराकरण करने के निर्देश दिये तदोपरान्त एस०एस०पी०श्री खंडूरी जी ने हरिद्वार में व्यवस्था का जायजा लिया व बेहद भीड़ वाले हरिद्वार स्थित शंकराचार्य चौक पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चुस्ती दुरुस्ती के साथ संम्भालने वाली महिला कॉस्टेबल कल्पना गहलोत को नगद पुरुस्कार देकर पिछले रिकार्ड तोड़ते हुये एक नई मिशाल कायम की इतना ही नहीं अपितु उन्होने कल्पना को सैल्यूट भी किया, ताकि सभी को यह संदेश जाये कि उच्चाधिकारी भी कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करतें हैं। हरिद्वारर जनपद में ऐसे कानून के रखवाले पहली बार देखने को मिले महिला कॉस्टेबल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, और एस० एस०पी० साहब ने सभी पुलिस कर्मियों को यह संदेश भी दिया की अच्छे कार्यो को सलाम है, उसमे कोई बडा और कोई छोटा नही होता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours