हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक रावत द्वारा तहसील दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में 75 शिरकत की गई। कार्यक्रम के दौरान तहसील दिवस में आए फरियादियों की शिकायतो को गंभीरता से  लेते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने तत्काल समाधान करने के दिशा निर्देशों में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग के समस्त अधिकारियों को निर्देशित की गये। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से चकबंदी विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग की अधिकांश शिकायते ज्यादा आई। 27 शिकायतों का जिलाधिकारी दीपक रावत ने मौके पर ही निवारण कर दिया। कुछ शिकायतें ऐसी भी आई जिनका मौके पर निवारण नहीं हो सकता था। तथा इन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। जैसे बिजली के झूलते हूऐ तारों की समस्या, पानी की समस्या, सरकारी जमीन पर कब्ज की समस्या आदि समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारीयो को निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, चकबंदी विभाग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, नलकूप विभाग, सिंचाई विभाग, गन्ना विभाग, नगर पालिका परिषद, आपूर्ति ऊर्जा निगम, उधान विभाग तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours