हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। रुड़की में पूर्व मंत्री चौधरी यशपाल सिंह के पौत्र प्रशांत चौधरी ने नगर में प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि वे आगामी 8 जनवरी को लखनौता चौराहे पर एक मिसाल जनसभा आयोजित कर क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन की शुरुआत करेंगे, वहीं इस जनसभा में वे कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर पार्टी की मजबूती के लिए भी कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस होने वाले विशाल सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष प्रीतम सिंह पंवार के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पालीवाल सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान है तथा उनका भुगतान भी नहीं पा रहा है वहीं मजदूर एवं आमजन भी इस बात पर सरकार ने परेशान है।उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों लोगों की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।युवा नेता प्रशांत चौधरी ने राज्य की भाजपा सरकार पर भी आम लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया तो प्रधानमंत्री को भी लोगों को झूठे वादे कर मूर्ख बनाने का आरोप जड़ा उन्होंने कहा कि अब जुमलों की भाषा को जनता भली-भांति समझ चुकी है तथा आने वाले समय में इसका जनता माकूल जवाब देगी।उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि आगामी 8 जनवरी को होने वाले विशाल सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के लिए वह जनसंपर्क अभियान चलाकर हजारों की संख्या में यहां मजदूर किसान एवं गरीब लोगों को एकत्रित करेंगे। प्रेस वार्ता में एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल वसीम, रूपेश कुमार, मांगेराम चौधरी, दीप कुमार, जेपी सिंह, रोहित कालरा, नगवीर चौधरी छात्रसंघ अध्यक्ष,.संदीप गुर्जर, बिट्टू पहलवान, गुलशेर अली, सुनील ढाडेकी, यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शकील अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours