हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में माह जनवरी 2019 में जनहित में जारी कार्यो के विवरण का खुलासा करते हुये संजीत तिबरिवाल ने बताया कि 6 जनवरी  तीर्थ यात्रियों के लिए मासिक भंडारा सुबह 9 :30 से 12:30 तक देवेंद्र शर्मा जी  की देखरेख में सम्पन्न होगा, 6 जनवरी को खड़खड़ी सिलाई केंद्र पर शाम 4 बजे से 5:30 तक गरीब महिलाओं के 5 व 6 वे सिलाई कोर्स का समापन समारोह ऐक्टिविटी हेड विकास धीमान जी की देखरेख में सम्पन्न होगा, 13 जनवरी को 2019 शाम 4 बजे से 5 बजे तक वैरागी कैंम्प पर गरीब महिलाओं के 7 सिलाई केंद्र का समापन होगा। जिसके ऐक्टिविटी हेड वीरेंद्र सिंह होगें, 19 जनवरी 2019 शाम 7 बजे महिला व पुरूष सरकारी अस्पताल में मरीजों को भोजन वितरण किया जायेगा जिसके ऐक्टिविटी हेड रविंदर सैनी होगे, 20 जनवरी शाम तीन बजे से 5 बजे तक सैनी आई०टी०आई सिडकुल में फाइनल सेमिस्टर के छात्रों के साथ मासिक कैरियर कांउसलिंग व ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा ऐक्टिविटी हेड श्याम प्रसाद होगे, 30 जनवरी 2019 एक गरीब अनाथ लड़की की शादी समिति के सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न होगी, शिवशक्ति सेवा समिति ने माह जनवरी में सम्पन्न होने वाले जनहित कार्यों का ब्योरा जारी करते हुये सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours