हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पार्किंग ठेकेदार अपनी मनमानी एवं दबंगी के चलते रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन लाने के नाम पर अवैध रूप से वसूली कर रहा है। अगर वाहन स्वामी 2 मिनट के लिए वाहन रोककर अपना सामान निकलता हो, या अपने वाहन से उतरता हो, तो वहां सबसे पहले 50 रुपये की रसीद कटवानी होगी। तभी वाहन से उतरना या समान उतारना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि हरिद्वार की गूंज के हरिद्वार संवादाता बलकित सिंह अपने बड़े भाई को कार से रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गए थे। कार रेलवे परिसर में जैसे ही आई तथा कार से उनके बड़े भाई उत्तरे तो तभी पार्किंग ठेकेदार कार पार्किंग के नाम पर 50 रुपये की रसीद काटने लगा। बलकित सिंह ने कहां की गाड़ी अभी अभी 2 मिनट पहले ही रेलवे स्टेशन परिसर में आई है। और तुरंत यहां से कार को लेजा रहे हैं। 50 रुपये किस नाम के। जो जायज रुपया है वह ले लो। लेकिन ठेकेदार ने उनकी एक न सुनी तथा अपनी दबंगई दिखाते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। ठेकेदार के अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर ठेकेदार ने आर०पी०एफ० पुलिस के जवान को मौके पर बुला लिया। बलकित सिंह ने पुलिस जवान को अपना परिचय देते हुए प्रेस कार्ड दिखाया। लेकिन आर०पी०एफ० पुलिस जवान ने भी एक न मानी और ठेकेदार का पक्षपात करते हुए कार का नंबर नोट करने लगा तथा रेलवे परिसर में 2 मिनट के लिए कार लाने के 50 रुपये की रसीद कटवाने को कहने लगा। पार्किंग ठेकेदार तथा आर०पी०एफ० पुलिस जवान का पत्रकार बलकित सिंह के साथ अभद्र व्यवहार निंदनीय है। क्या रेलवे बोर्ड ने रेलवे परिसर में 2 मिनट के 50 रुपये चार्ज रखा है। या पार्किंग ठेकेदार अपनी दबंगई दिखाते हुए रेलवे परिसर में आने वाले वाहन स्वामियों से पैसे लूटने का काम कर रहा है। अब सोचने वाली बात यह है कि पार्किंग ठेकेदार का पत्रकार के साथ ऐसा रवैया है। तो रेलवे परिसर में आने वाले आम वाहन स्वामियों के साथ कैसा व्यवहार होगा।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours