हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। बसपा प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध उनकी ही पार्टी के लोग मुखर हो चले है सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन कर प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं मे रोष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन कर प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन कर उन्हें पद से हटाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओ ने नगर के रुड़की तिराहे पर एकत्र होकर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब से उत्तराखंड में कुलदीप बालियान को बसपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। तभी से पार्टी का जनाधार कम होता जा रहा है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष मनमाना रवैया अपनाते हुए पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष पनप रहा है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष के मनमाने रवैये के कारण ही जिले में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने को विवश हैं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो मायावती से प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग की है। इस दौरान ओमप्रकाश, जगपाल, विकास, सौरभ, सचिन, अमित, जसवीर, मोनू, राजू, मोहसिन, जावेद, विनोद आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours