हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की तहसील क्षेत्र शिव मंदिर प्रांगण में गतवर्षो की भांति अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ब्यूरो भारत के प्रदेश प्रभारी व भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एड. के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 71वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कर गांधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्र की आजादी के मुख्य नेता की भूमिका निभाने वाले अग्रणीय राष्ट्रभक्त हमारे बापू गांधी जी ही थे। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 में हुआ था। उन्होंने वकालत की शिक्षा ग्रहण की थी। उनके माता पुतलीबाई धर्मिक प्रवति की थी तथा पिता करमचंद गांधी पोरबंदर व कई पश्चिमी रियासतों के मुख्यमंत्री रह चुके थे। गांधी जी ने साउथ अफ्रीका में निवास कर रहे भारतीयों को अंग्रजो के अत्याचार से मुक्ति दिलाने की लड़ाई लड़ी। इसी क्रम में नरेद्र जैन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा की लड़ाई लड़ कर देश में असहयोग आंदोलन जैसे प्रदर्शन कर अंगेजी हुकूमत से देश की आजादी दिलाई थी। गांधी जी जैन धर्म से अधिक प्रभावित थे। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि गांधी जी हिन्दू व मुश्लिम में मतभेद नहीं करतें थे, वह सबको समान दृष्टि से इंसान मानते थे, किन्तु नाथूराम गोडसे जैसे कई महानुभावों को गांधी जी की यह समान दृष्टि पसंद नहीं थी, जिसके कारण नाथूराम गोडसे ने बापू जी को 30 जनवरी 1948 को प्रार्थना सभा के समय गोली से मार दिया जो एक राष्ट्र के लिए शर्मनाक घटना थी, जिसे हम कभी भुला नहीं पाएंगे। श्रद्धांजलि सभा में दर्शनलाल सोनकर, मंडल अध्यक्ष अरविंद गौतम, अजय सिंघल टूंज, सुनील गोयल, राकेश अग्रवाल, सुबोध शर्मा व गोरख समाज अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा(राजू), युवा मोर्चा भाजपा उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, गौरव शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। इस श्रद्धांजलि सभा में पंकज जैन, नरेश कुमार नागियांन, शहजाद अल्वी, जसवंत सिंह आदि अनेक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours